जिला जज को दी अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी विदाई

चित्रकूट

जिला अधिवक्ता संघ ने जनपद न्यायाधीश रवीन्द्रनाथ दुबे को भावभीनी विदाई दी। जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी समेत सचिव नवीनचन्द्र त्रिपाठी आदि अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश को फूल-मालाओं से स्वागत किया।
बुधवार को अधिवक्ता संघ भवन में बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रवीन्द्रनाथ दुबे ने कहा कि उन्हें कुछ अधूरा सा लग रहा है। कामतानाथ की पवित्र भूमि में कार्य करने का सौभाग्य मिला, ये गर्व की बात है। अधिवक्ताओं ने हमेशा सम्मान दिया और न्यायिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाते रहे। अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी, सचिव नवीनचन्द्र त्रिपाठी ने जिला जज का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पूर्व अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह, जगतनारायण पाण्डेय, आदर्श श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता ने जिला जज को न्याय प्रिय, कर्मठ, लगनशील बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सचिव नवीन त्रिपाठी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर अधिवक्ता श्यामसुन्दर मिश्र, शशिकान्त पाण्डेय, विजय प्रकाश त्रिपाठी, देवशरण मिश्रा, लक्ष्मण त्रिपाठी, अनुराग सिंह, विनोद सिंह समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन जितेन्द्र उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *