भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में मनाया जन औषधि दिवस

हरिद्वार,

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार में जन औषधि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक स्थित जन औषधि केंद्र संचालक हिमांशु सैनी और जगजीतपुर बस अड्डे स्थित जन औषधि केंद्र संचालक सरदार अशोक सिंह को जन औषधि केंद्रों के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अनूठी और जन कल्याणकारी योजना है। जिसमें जेनेरिक दवाइयां बाजार मूल्य से 60 से 70 फीसदी कम मूल्य पर आम जनता को उपलब्ध हो पा रही हैं। इस योजना के लागू होने से पहले एक ओर जहां महंगी दवाइयां होने के कारण गरीब आदमी जीवन रक्षक दवाइयां नहीं ले पाता था। वहीं अब इन जन औषधि केंद्रों के माध्यम से गरीब व्यक्ति भी महंगी दवाइयां बाजार मूल्य से काफी रियायती मूल्य पर खरीद पा रहा है। जिसका इस देश के लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। अभियान की सह संयोजक अनामिका शर्मा और लव शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य पिछले सात वर्षों में इस देश में हुए हैं। जिनमें अटल आयुष्मान योजना जिसके माध्यम से 05 लाख तक का बीमा का लाभ आम व्यक्ति को मिल रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप, सस्ती और प्रभावी औषधि जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। आज जन औषधि दिवस के मौके पर आप सभी से आग्रह है कि महंगी ब्रांडेड दवाई के विकल्प के रूप में सस्ती एवं प्रभावी जेनरिक दवाईयों का इस्तेमाल करें। आज जन औषधि दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन से अपील की है कि वे जन औषधि केंद्रों पर जाकर अधिक से अधिक दवाइयां सस्ते मूल्य पर खरीदें और औरों को भी इन दवाइयों को सस्ते मूल्य पर खरीदने के लिए प्रेरित करें, ताकि प्रधानमंत्री की इस योजना का ज्यादा प्रचार प्रसार हो सके और देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्रांति आए। इस अवसर पर नागेंद्र राणा, संजय सिंह, सूबे सिंह, बसंत सैनी, मनोज चौहान, अजय बबली, अमित शास्त्री, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अमित वालिया, कमल राजपूत, मनोज कुमार, आईडी शर्मा, राहुल, धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, गौरव वर्मा, अवनीश जिंदल, पंकज गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *