एसटीएफ ने स्मैक तस्कर पकड़ा 

रुड़की। एसटीएफ ने तस्कर से 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। देहरादून से एसटीएफ टीम मुखबिर की सूचना पर कस्बे में पहुंची। एसएसआई रफत अली ने बताया कि एसटीएफ प्रभारी प्रियंका भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने बस अड्डे के पास से मोहम्मद आलम पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम उसहैता थाना बिनावर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश से 50 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पूछताछ में मोहम्मद आलम ने बरेली से स्मैक लगाकर कस्बे वह अन्य जगह बेचने की बात कबूली है। स्मैक तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम पते भी प्रकाश में आए है। रविवार को आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *