आरएसएस ने गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाशोत्सव मनाया

रुड़की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुड़की ने नवे गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश उत्सव नगर निगम हाल में सरदार कमलजीत सिंह की अध्यक्षता में मनाया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पदम क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने विश्व का सर्वोच्च बलिदान दिया। श्री पदम ने कहा कि मुगल शासकों को गुरु परंपरा से भय था इसलिए मुगल इसको नष्ट करना चाहते थे। आक्रमणों में विफल होने के कारण उन्होंने षड्यंत्र और अत्याचार का मार्ग अपनाया। जिससे समाज आतंकित हो जाए और सत्ता विरुद्ध आवाज न उठा सके। उन्होंने कहा गुरु तेग बहादुर धर्म से ऊपर उठकर सिद्धांतों में विश्वास रखते थे। समाज में न्याय का शासन चाहते थे। इसलिए उनकी सेना में पेंदा खान, उस्मान खान जैसे बहादुर योद्धा थे। कमलजीत सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के जीवन की विभिन्न घटनाओं से हमें अपने पारिवारिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक जीवन की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में विभाग संचालक रामेश्वर, परवीन, जल सिंह, अनुज, राजकुमार, अमरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ. हरविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह खुल्लर, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, बलवीर सिंह, प्रीतपाल सिंह और कुलवंत सिंह आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विवेक कंबोज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *