डीजे की धुन पर युवकों में मारपीट

रुड़की। डीजे की धुन पर हल्की फुल्की धक्का-मुक्की होने पर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान शादी समारोह कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों में अब समझौते के प्रयास चल रहे हैं। जिसको लेकर रविवार को दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी साल्हपुर में दो दिन पूर्व शादी समारोह का कार्यक्रम था। जहां पर डीजे की धुन पर युवक नाच गा रहे थे। इसी बीच दो युवक आपस में टकरा गए। हल्का-फुल्की धक्का मुक्की पर जमकर मारपीट हुई। उप निरीक्षक रणजीत खनेड़ा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *