राष्ट्र और समाज के प्रति स्वच्छ मानसिकता रखें स्वयंसेवी

ऋषिकेश। एमआईटी ढालवाला के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्य के बारे में बताया। शुक्रवार को कबीर चौरा आश्रम में एमआईटी ढालवाला के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और एमआईटी के निदेशक रवि जुयाल ने संयुक्त रूप से किया। रोशन रतूड़ी ने छात्रों को सामाजिक जीवन और समाज सेवा के महत्व को समझाते हुए सामाजिक समस्याओं और सामाजिक समरसता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी स्काउट छात्र के रूप में छात्र जीवन में समाज सेवा का अनुभव रखते हैं। सामाजिक सेवा के रूप में आपका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वच्छता होना चाहिए। नागरिकों की मानसिकता राष्ट्र और समाज के प्रति स्वच्छ बनाए रखना ही स्वयंसेवियो का मुख्य कार्य है। समाज में कोई निम्न और उच्च वर्ग नहीं होता जो जीवन में सफल हो जाते हैं, वो उच्च वर्ग बन जाते हैं। जो जीवन में असफल होते हैं वह निम्न वर्ग का बन जाते हैं। रवि जुयाल ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्य के बारे में बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मौके पर अनिरूद्ध जुयाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रितेश जोशी, राजेश चौधरी, डॉ. प्रेम प्रकाश पुरोहित, अंशु यादव, पूजा पुरोहित, शिल्पी कुकरेजा, देवेन्द्र कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *