काशीपुर। उपखंड अधिकारी ने कुंडा थाने में पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अब्दुल समद कादिर, अब्दुल शाह, इरफान, नूर निवासी मिस्सरवाला व राजेश्वरी निवासी सरवरखेड़ा के खिलाफ 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।