कैंट बोर्ड: हवलदार रैंक तक पूर्व सैनिकों का हाउस टैक्स सरकार भरेगी

देहरादून। नगर निगम की ओर से मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सैनानी और उनके प्रथम पीढ़ी के आश्रितों को अधोईवाला में लॉटरी के माध्यम से प्लॉटों का आवंटन किया गया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने 11 में से आठ लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए। कर एवं राजस्व अधीक्षक भूमि विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक चयनित लाभार्थियों को 100 वर्गमीटर के प्लॉट उपलब्ध करवाए गए हैं। अब तक 15 लाभार्थियों को प्लॉट दिए जा चुके हैं। जिनके पास देहरादून में कोई जमीन उपलब्ध नहीं है। जिन्हें प्लॅाट उपलब्ध करवाए गए हैं उनमें प्रेमलता, राकेश कुमार रस्तोगी, देवेश्वरी सकलानी, संजीव राणा, विष्णुमाया राणा, सूदेव, अवधेश पन्त, अनुराधा साहनी, हर्षबाला, गम्भीर सिंह रौतेला शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *