छह मार्गों में जाम रहे रोडवेज बसों के पहिए
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो में चालकों की कमी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी रहीं है। गुरुवार को भी नियमित सेवाओं में से छह मार्गों में बसों के पहिए जाम रहे। जिससे इन मार्गों यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूरन यात्रियों को टैक्सी वाहनों से अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ी।
