निर्देलीय प्रत्याशी विनय ने जताया सहयोग के लिए आभार

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधान सभा से निर्देलीय प्रत्याशी विनय किरौला ने बाजार भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नगर की आम जनता ओर व्यापारियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने पलटन बाजार, थाना बाजार,जौहरी बाजार, हुक्का क्लब, कचहरी बाजार, लाला बाजार, मिलन चौक, धारानौला आदि स्थानों पर व्यापारियों से मुलाकात की। यहां उनके साथ धर्मनिरपेक्ष युवा मंच मीडिया समन्वयक मयंक पंत, ब्लाक समन्वयक श्याम सिंह कनवाल, हरीश बिष्ट, पूरन रौतेला, हरीश नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *