वन बंधु महिला समिति का सम्मेलन आज से

 

ऋषिकेश। वन बंधुओं के उत्थान के लिए वन बंधु महिला राष्ट्रीय समिति का दो दिवसीय सम्मेलन होगा। इसमें 200 वन बंधु महिलाएं शिरकत करेंगी। बुधवार को सम्मेलन संयोजिका शांता शारडा ने बताया कि वानप्रस्थ आश्रम ऋषिकेश में तीन मार्च से दो दिवसीय सम्मेलन होगा। इसमें समिति की वर्षभर की गतिविधियों का लेखा-जोखा, भविष्य की योजनाओं, कार्यक्रमों, प्रकल्पों के समन्वय और उनके उन्नयन के विषय में चिंतन-मनन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में देशभर से वन बंधुओं के लिए कार्य करने वाली संस्था की 200 पदाधिकारी महिलाएं भाग लेने जा रही हैं। सम्मेलन का शुभारंभ परमार्थ निकेतन की साध्वी भगवती सरस्वती करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *