रोटेशन व्यवस्था के माध्यम से ही संचालित होगी चारधाम यात्रा

 

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा 2022 का संचालन संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के माध्यम से ही होगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने समिति के अधीन नौ परिवहन कंपनियों से यात्रा में संचालित वाहनों की सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

पखवाड़ाभर में यात्रा व्यवस्था समिति को सुचारु कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अधीन परिवहन कंपनियों टीजीएमओयू, जीएमओ, रूपकुंड, सीमांत, दून वैली, रामनगर यूजर्स, यातायात पर्यटन सहकारी संघ, जीएमसीसी से यात्रा में संचालित वाहनों की सूची मांगी है। एक सप्ताह में सूची उपलब्ध होने के बाद परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर चारधाम यात्रा संचालन की रुपरेखा निर्धारित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *