चारधाम यात्रा के लिए 195 वाहनो की लॉटरी  

ऋषिकेश।

गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन ने चारधाम यात्रा के लिए 195 वाहनों की लॉटरी डाली। पहली लॉटरी की पर्ची यूके 14सीए-1569 मेघा चौहान के नाम की निकली। यानी कि चारधाम यात्रा पर सबसे पहले उनकी टैक्सी तीर्थयात्रियों को लेकर जाएगी। हरिद्वार रोड स्थित गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन ने रविवार से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ वाहनों की लॉटरी प्रक्रिया से किया। पंडित आशा राम सकलानी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यूनियन पदाधिकारियों का तिलक किया। चारधाम यात्रा के निर्विघ्न चलने की कामना की।195 वाहनों के नाम की पर्ची एक मटके में डाली गई। एसोसिएशन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने मटके को हिलाकर एक पर्ची निकाली, जो मेघा चौहान की टैक्सी की निकली। इसके बाद एक के बाद एक सभी टैक्सियों की पर्ची निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *