सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 लाख रुपए के इनामी उग्रवादी को मार गिराया, एक जवान घायल
रायपुर
नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक उग्रवादी को मारा गिराया है, जिसके सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम था, जबकि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने यह जानकारी दी। बस्तर रेंज के महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने यह भी कहा कि मुठभेड़ उस समय हुई जब डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नईद थाना क्षेत्र के जंगल में संयुक्त अभियान चला रहे थे।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि काका और मोसला गांवों के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुठभेड़ शुरू हुई। जब गोलीबारी बंद हुई, तो मौके से एक पुरुष उग्रवादी का शव, 12 बोर की राइफल और माओवादी से संबंधित सामग्री बरामद की गई।
12 फरवरी को, बीजापुर के बसागुड़ा थाना क्षेत्र के पुटकेल गांव में उग्रवादियों के साथ गोलीबारी में सीआरपीएफ के एक अधिकारी शहीद हो गये और एक जवान घायल हो गया, जब सीआरपीएफ की 168 वीं बटालियन की एक टीम सड़क पर वर्चस्व की ड्यूटी पर निकली थी।
