गोदाम में हुई चोरी मामले में एक और गिरफ्तार

ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने हरिपुरकला में गोदाम से सामान चोरी के मामले में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि 18 फरवरी को गौतम सिद्धार्थ निवासी हरिपुकला ने बताया कि वह मुकेश चंद्र नौटियाल के गोदाम में हिसाब किताब का कार्य देखते हैं। चोरों ने गोदाम से सामान चुरा लिया है। उसके बाद पुलिस ने मामले में दो लोगों को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने एक और आरोपी का नाम बताया। शनिवार देर शाम पुलिस ने तीसरे आरोपी राजन राजपूत उर्फ राजन तोमर पुत्र नरेश राजपूत निवासी पाल बस्ती, निकट इंटर कॉलेज रोड, हरिपुरकला को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *