अग्रणी पंक्ति के समाज सुधारक थे ज्योतिबा फुले: स्वामी चिदानंद

ऋषिकेश। ऋषिकेश। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उन्हें याद किया। उन्होंने युवाओं से ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के संपूर्ण विकास के लिये प्रत्येक युवा से योगदान देने का आह्वान किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने जीवन भर नारी शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। समाज में व्याप्त जड़ता को दूर करने के लिये उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पीड़ित समाज और हाशिये पर खड़े लोगों के लिये उन्होंने समर्पण और निष्ठा से जो कार्य किया वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक अग्रणी पंक्ति के समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना जीवन नारियों, पीड़ित और उपेक्षित वर्ग को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने और उनके उत्थान हेतु समर्पित कर दिया। वे एक समाज सुधारक होने के साथ-साथ लेखक, चिंतक, दार्शनिक भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *