सीओ ने किया कांडा थाना का निरीक्षण
बागेश्वर। बागेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने कांडा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरिक आदि का मुआयना किया। इसके अलावा थाना अभिलेखों (रोकड़ बही/अपराध रजिस्टर/विवेचना रजिस्टर/ड्यूटी रजिस्टर आदि) को देखा। आपदा प्रबंधन के उपकरणों व थाने में मौजूद अस्लाह/कारतूसों को भी देखा। साथ ही थाना अभिलेखों, आपदा उपकरणों का रखरखाव सही रखने एवं थाना भोजनालय, बैरिक व परिसर की सफाई व्यवस्था के बारे में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों से असलाह, कारतूसों की जानकारी ली और उनकी हैंडलिंग भी करवाई।
