शराब की ऑनलाइन खरीद में ठगी, मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ शराब की ऑनलाइन खरीद में ठगी पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता कृष्णकांत आनंद पुत्र स्व. पन्ना लाल निवासी हरिपुरकला, रायवाला, देहरादून ने साइबर क्राइम देहरादून को एक तहरीर दी थी कि 14 फरवरी को वह रायवाला में शराब खरीदने के लिए पहुंचे थे। शराब की दुकान बंद थी, उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से दुकान का नंबर लिया। नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि चुनाव के कारण शराब की डिलीवरी ऑनलाइन की जायेगी। उनसे एटीएम कार्ड की सारी डिटेल मांगी गई। एटीएम कार्ड की डिटेल और ओटोपी फोन पर शेयर कर दी। उनके बैंक खाते से 57,575 रुपये निकाल लिये गए। उसके बाद ना ही उन्हें शराब मिली, ना ही उनकी रकम वापस मिली। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना ऋषिकेश कोतवाल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *