ट्रक से सामान गायब करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलिस ने ट्रक से कंपनी का सामान गायब करने वाले चालक व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गायब सामान भी बरामद कर लिया है। ट्रांसपोर्टर लक्खा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 15 जून को उनके ट्रक में सितारगंज की कंपनी से सामान भरकर चालक रुद्रपुर के वेयरहाउस में ले जा रहा था। रास्ते में ट्रक के चालक फिरासत अली निवासी ग्राम नयागांव ने करीब 45 हजार का सामान गायब कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक फिरासत, अजीम निवासी नयागांव, ताहिर निवासी बरुवाबाग को गिरफ्तार कर लिया। उनकी कार में चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ। इन आरोपियों ने कुछ सामान यूपी में फुटकर में बेच दिया। पुलिस उस सामान को भी बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *