गूलरभोज में कटेंगे 160 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन
रुद्रपुर। विद्युत विभाग ने बिल बकायेदारों पर सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। विभाग के जेई मेहताब अली ने बताया कि बकायेदारों को चिन्हित करने के लिए लाइनमैन चंदन सिंह, मीटर रीडर अमरेश तरफदार व कुंदन सिंह बोरा की टीम बनाई है। अभी तक गूलरभोज क्षेत्र के 10 हजार रुपये से ज्यादा विद्युत बिल जमा नहीं करने वाले 160 उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है। इनमें से करीब 40 बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसके अलावा 50 हजार से ऊपर वालों को नोटिस दिया जा रहा है।
