जनता का जोश प्रदेश में कांग्रेस सरकार की दस्तक : हरीश रावत

रुद्रपुर। मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पहली बार गदरपुर के महतोष मोड़ पहुंचने पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह दुमड़ा के नेतृत्व में तमाम कार्यकरताओं को देख गदगद हरीश रावत ने कहा कि मतदान के बाद भी लोगों का जोश दर्शा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने वाली है। उन्होंने कांग्रेस के हक में वोट डालने को लेकर क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अमरीक सिंह, अमर सिंह, दिलीप सिंह, सरताज अली, युसूफ अली, नबी जान, यासीन अली, करनैल सिंह, इकबाल सिंह, बलवीर सिंह, बलवीर सिंह, एसपी सिंह, सनी आशीष, प्रधान चाणक्य मंडल, हर्षित पंकज, युसूफ पाशा, अमित कबीर, कुलदीप सिंह, हैप्पी, हन्नी मांगा, हामिद अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *