राजस्व निरीक्षक कमरे में मृत मिले
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के कोटाल गांव क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक बहादुर सिंह कुंडरा (59) निवासी धनारी तहसील डुंडा उतरकाशी शुक्रवार सुबह अपने लंबगांव स्थित निवास पर मृत मिले। सुबह काफी देर तक राजस्व निरीक्षक के कमरे से बाहर न आने पर पड़ोसियों ने उनको आवाज दी और दरवाजा खटखटया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना लंबगांव थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से कमरे का दरवाजा खोला तो देख की राजस्व निरीक्षक अपने बेड पर मृत अवस्था में पड़े हैं। लंबगांव थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मृतक राजस्व निरीक्षक के परिजनों को फोन से घटना की सूचना दी। बताया परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बताया चार माह बाद राजस्व निरीक्षक को सेवानिवृत होना था।
