शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया

पौड़ी। पौड़ी तहसील के पोखरी खेत में राजस्व पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पांच पेटी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक दीपक बेलवाल ने बताया कि बीते शुक्रवार रात पौड़ी तहसील क्षेत्र के पोखरी खेत की ग्रामीण महिलाओं ने एक कार को शराब के साथ पकड़ लिया। जिसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। जिसके बाद हरकत में आई राजस्व पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार की तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब की 28 बोतलें बरामद हुई। बताया कि पातल गांव निवासी कुलदीप असवाल शराब तस्कर को टीम ने गांव से ही शुक्रवार की रात को धर दबोचा। बताया कि ‌आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *