खंड विकास अधिकारी ने समस्याओं को हल करना बताया प्राथमिकता 

पौड़ी। खंड विकास अधिकारी ललित कुमार महावार का नैनीडांडा प्रधान संघ ने स्वागत किया। प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय नैनीडांडा पहुंचे प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वार्ता के दौरान खंड विकास अधिकारी ने मनरेगा, केंद्र वित्त, राज्य वित्त में भुगतान में हो रही परेशानी के समाधान करने की बात कही। प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि योजनाओं में मैटीरियल व कुशल श्रमिकों के भुगतान में भी परेशानी हो रही है जिसका समाधान करना जरूरी है। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, सचिव बीरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, जयपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, मालती देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *