स्कूल जा रहे छात्र की जमकर पिटाई,धारदार ब्लेड से छात्र पर हमला,पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
बाराबंकी।
घर से स्कूल के लिये निकले एक निजी स्कूल के छात्र को अराजक लड़को ने ब्लेड से हमला करके घायल कर दिया।घायलावस्था में छात्र अपने घर को लौटकर परिवार को आपबीती बताई जिसके बाद छात्र के पिता ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पंहुची पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवाकर शिकायत दर्ज करके अराजक लड़कों की तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के बड़ेल वार्ड की न्यू कॉलोनी में रहने वाले रत्न ज्योति श्रीवास्तव का बेटा अखिल श्रीवास्तव जो कि श्री साईं इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है।शनिवार की सुबह वह प्रतिदिन की तरह अपने स्कूल जा रहा था उसी समय काले रंग की पोशाक पहने कुछ लड़के उनके बेटे को मारने पीटने लगे पीटते समय वो अपने बचाव करने लगा इतने में उन लड़कों ने उसे धारदार ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया।जख्मी हालत में छात्र अपने घर लौटकर परिवार वालों को बताया तो परिवार वाले मौके पर पंहुचे तब तक वो लड़के फरार हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पंहुची।और जख्मी छात्र का मेडिकल करवाकर शिकायत दर्ज कर ली।वहीं पुलिस ने बताया कि अज्ञात लड़कों के विरुद्ध शिकायत मिली थी जांच की जा रही जांच जो भी तथ्य निकल कर आएगा उसी के अनुसार कार्यवाई की जाएगी।
