कोविड के केसों में आने लगी कमी
पौड़ी। जिले मे कोविड 19 संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी है। जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 128 रह गई है। गुरुवार को जिले में कोविड 19 संक्रमण के 22 मामले सामने आए। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिले में 22 कोविड 19 संक्रमण के मामले सामने आए। दुगडडा ब्लाक में 9, द्वारीखाल में 1, खिर्सू में 2, यमकेश्वर में 4 मामले सामने आए। बताया कि 6 मामले अन्य स्थानों से जिले में आए हुए है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 128 रह गई है।
