काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर लगाया जाम

पौड़ी। अल्मोड़ा के झड़गांव में महिला पर गुलदार हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर मर्चूला में जाम लगा दिया। जाम लगने से रामनगर से धुमाकोट व बैजरो जाने वाले वाहन फंस गए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अल्मोड़ा के झड़गांव में गुलदार के हमले में महिला को निवाला बनाने की खबर मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने काशीपुर-बुआखाल हाइवे पर मर्चूला में जाम लगा दिया। वहीं, घटना का संज्ञान लेते हुए पौड़ी के डीएम डा.आशीष चौहान ने अफसरो को जाम खोलने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *