नागणी के पास मलबा आने से हाईवे बाधित

नई टिहरी। ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागणी के समीप पहाड़ी दरकने से भारी-भरकम बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गिरे, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर ऑल वेदर सड़क निर्माण लगी पोकलैंड मशीन को बुलाकर मलबा और बोल्डर हटावाये गये। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। गनीमत रही कि पहाड़ी से मलबा गिरने के दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
चंबा थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर आ गिरे, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना मिलते ही ऑल वेदर सड़क के निर्माण में लगी पोकलैंड मशीन को मौके पर बुलाकर मलबा हटवाया गया। करीब एक घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *