रॉयल्टी बढ़ोत्तरी के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन

पौड़ी। रॉयल्टी जीओ के विरोध में शुक्रवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी में ठेकेदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिलेभर के ठेकेदारों ने हिस्सा लिया और एक स्वर में सरकार से रॉयल्टी जीओ को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही कल से सभी जेसीबी मशीनों को हटाने और सोमवार से पूर्ण कार्यबहिष्कार का भी एलान किया है। ठेकेदारों ने डीएम के माध्यम से सीएम को भी ज्ञापन भेजा है। रॉयल्टी जीओ को वापसी लेने का मुद्दा गरमराता जा रहा है। इस एक सूत्रीय मांग को लेकर पौड़ी में जिलेभर के ठेकेदार लामबंद हो गए है। शुक्रवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति पौड़ी के बैनर तले ठेकेदारों ने लोक निर्माण के प्रांतीय खंड से रैली निकाली। ठेकेदारों ने रैली पौड़ी कलेक्ट्रेट तक निकाली। प्रदेश सरकार से रॉयल्टी के जीओ को वापस लेने की मांग की। इस प्रदर्शन में पौड़ी सहित कोटद्वार, श्रीनगर, पाबौ, थलीसैंण, लैंसडौंन,बैंजरों सतपुली आदि स्थानों से आए ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। बाद में डीएम के माध्यम से सीएम को भी ज्ञापन भेजा गया। ठेकेदारों के इस प्रदर्शन को पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी , ब्लाक प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र राणा ने भी अपना समर्थन दिया। इससे पूर्व प्रधान संगठन ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया था। रॉयल्टी जीओ को लेकर ठेकेदारों ने पौड़ी में दफ्तरों को बंद करवाने सहित संगठनों से भी समर्थन मांगा था।
समिति के अध्यक्ष संतन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उपेंद्र भट्ट व सचिव प्रदीप असवाल आदि पदाधिकारियों ने कहा कि शासन जब तक रॉयल्टी जीओ को वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन का यथावत रखा जाएगा। जरूरत पड़ती तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ठेकेदारों ने शनिवार से सभी सड़कों से अपनी जेसीबी हटाने और सोमवार से पूर्ण कार्यबहिष्कार का एलान किया है। समिति सरकार से मांग करती है रॉयल्टी संबंधी जीओ को वापस लेते हुए पुरानी व्यवस्था को बहाल कर दिया जाए। इस जीओ के कारण ठेकेदारों के समक्ष नया संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में पर्वतीय ठेकेदार संघ अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, कैलाश सकलानी, विनोद नेगी, बृजमोहन ,मैत्री प्रसाद, राजेश कंडारी, राजेश पोखरियाल, कैलाश सकलानी, भानू बिष्ट, डबल सिंह, ज्ञान सिंह, देवेंद्र सिंह रावत, दीपक रावत,सुबोध नौटियाल, कमल सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *