फैक्ट्री में काम करते समय कर्मचारी घायल

 

 

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला में गत्ता फैक्ट्री में काम करते समय कर्मचारी घायल हो गया। घायल को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे अस्पताल के चिकित्सकों ने हायर सेंटर एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एम्स में घायल का उपचार चल रहा है।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह गोपालमणि लेखवार ढालवाला में स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी बीच अचानक वह मशीन के बीच गत्ता प्रेस करने वाली डाई के बीच फंस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन- फानन में उसे साथियों ने ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे चिकित्सकों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया है। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि एम्स में घायल युवक का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *