कैंसर पीड़ित जरूरतमंद को दी आर्थिक सहायता

 

ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन जरूरतमंदों की मदद कर मानवता का संदेश दे रहा है। बुधवार को क्लब ने एक कैंसर पीड़ित जरूरतमंद के लिए 11 हजार रुपये की सहायता दी।

बुधवार को लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने रेलवे मार्ग स्थित एक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने कैंसर से पीड़ित एक बालिका के उपचार हेतु 11000 रुपये की आर्थिक सहायता दी। क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। मौके पर क्लब अध्यक्ष जगमीत सिंह, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पवन शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष महेश किंगर, अंकित कालड़ा, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *