माघ पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

 

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। घाट परिसर में पूजा अर्चना की और दान दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। कई घरों में विधि-विधान से भगवान सत्यनारायण की कथा भी करायी गई।

आस्था के पर्व माघ पूर्णिमा पर बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट का रुख करना शुरू कर दिया। बाहरी प्रांतों से भी श्रद्धालु ऋषिकेश गंगा स्नान को पहुंचे। सुबह 8 बजे चटक धूप खिलते ही त्रिवेणी घाट परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार हो गया। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपने अराध्य देव की पूजा अर्चना की। स्नान दान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। सांध्यकालीन गंगा आरती के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपदान भी किया। वहीं, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, तपोवन क्षेत्र में बने घाटों पर भी श्रद्धालुओं की चहल कदमी रही। यहां भी बाहरी प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *