मंत्री तुलसी सिलावट ने संभाली चैहान की भूल – बोले ज्योतिरादित्य भी हैं टाइगर
इंदौर……
इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चैहान के खुद को फिर से टाइगर बताने की देर थी कि सिंधिया समर्थक सक्रिय हो गए.अब शिवराज सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने फौरन ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी टाइगर बता दिया.हालांकि उन्होंने ये कहकर बात संभाल दी कि दोनों टाइगर मिलकर मध्यप्रदेश से माफिया का सफाया कर देंगे।
पिछले दो साल से मध्यप्रदेश की राजनीति में टाइगर अहम भूमिका निभा रहा है. 2018 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी जब विपक्ष में गयी तो शिवराज सिंह चैहान ने कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है. आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उस समय कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री थे.शिवराज सिंह ने अपने समर्थकों को हौसला कम न हो इसलिए ये बात कही थी.उसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था टाइगर अभी जिंदा है।
इन बयानों के बाद सियासत में टाइगर को लेकर जमकर बवाल कटा था.उस समय दिग्विजय सिंह ने तंज कसा था कि जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था,तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी शेर का शिकार किया करते थे.इंदिरा जी के वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन एक्ट लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूं लेकिन अब हालात बदल गए।
