पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के खिलाफ पुनर्विचार याचिका की सुनवाई 23 मार्च तक स्थगित

लुधियाना……

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह के खिलाफ लंबित आयकर से संबंधित तीन मामलों में विभाग ने दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां पेश करने की इजाजत मांगते हुए अर्जी दायर की है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रभजोत सिंह कलेका की अदालत ने मामले की सुनवाई 23 मार्च तय की है। उनके बेटे रणइंदर सिंह के खिलाफ लंबित दो मामलों में 31 मार्च तय की है। आयकर विभाग के वकील की ओर से मुख्यमंत्री व बेटे के खिलाफ समन करवाने के लिए बहस की जानी थी। विभाग ने सीएम और उनके बेटे के खिलाफ आरोप लगाया था कि उन्होंने विदेश में चल-अचल संपत्ति बनाई है। जरकंधा ट्रस्ट के माध्यम से कई लाभ हासिल किए। विभाग के अनुसार कैप्टन सिंह ने जानबूझ कर इस संबंधी अपने दस्तावेज भी विभाग से छिपाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *