इंटर की छात्रा लापता
रुड़की। झबरेड़ा। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 12वीं की छात्रा लापता हो गई। वह घर से पढ़ने के लिए कॉलेज गई थी। छात्रा के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि 9 फरवरी को घर से पढ़ने के लिए छात्रा कॉलेज गई थी, लेकिन घर वापस नहीं आई। उन्होंने बताया कि पास के गांव से भी एक लड़का 9 फरवरी से अपने घर से गायब है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। छात्रा बालिग है। तलाश करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
