कार ने बाइक को मारी टक्कर
रुड़की। मोहल्ला मानक चौक निवासी अक्षय अग्रवाल ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर बताया कि भाई हनी अग्रवाल 10 फरवरी को बाइक से रुड़की आ रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे के विपरीत दिशा से आ रही कार ने भाई की बाइक को टक्कर मारी दी। जिसमें भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने भाई की हालत को गंभीर बताया। बताया कि भाई का फिलहाल उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यूके नंबर के अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगालने की तैयारी में है।
