लॉकअप का नया पोस्टर आउट, दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज

कंगना रनौत के रियालिटी शो लॉकअप की रिलीज डेट जैसे जैसे करीब आ रहीं हैं, वैसे ही दर्शकों की उत्सुकता भी तेजी से बढ़ रहीं हैं। शो के टीजऱ में कंगना का अवतार देखकर हर कोई दंग रह गया। लॉकअप का ट्रेलर 16 फरवरी को दर्शको के सामने आने वाला है, इससे पहले आज पंगा क्वीन ने एक धमाकेदार पोस्टर रिवील किया है। इस नए धमाकेदार पोस्टर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिवील करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, यहाँ सब है
इक्वल। इक्वली इन डेंजर, क्योंकि ये मेरा प्तलॉकअप है। पोस्टर में कंगना रनौत दमदार अंदाज दिख रहा है और बैकग्राउंड में कई जेल दिखाई दे रही है जिसमें कंटेस्टेंट्स बंद है, उनके हाथ और पैर जेल से बाहर निकले दिखाई दे रहें हैं। कंगना द्वारा होस्ट किए जा रहें शो ‘लॉक अप’ में 16 कंटेस्टेंट्स होगे।
ये कंटेस्टेंट्स 72 दिनों तक शो के जेल में बंद रहेंगे, और इनके साथ वही होगा जो कंगना चाहेगी। कंगना शो के टीजऱ में यह भी खुलासा कर चुकीं है कि यहां पापा के पैसों से भी बेल नहीं मिलेगी।अबतक सामने आए टीजऱ और पोस्टरों से साफ जाहिर होता है कि यह शो काफी अलग और दिलचस्प होने वाला है। फिलहाल इस शो को आप 27 फरवरी से आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *