चलने लायक नहीं बची खाचरौद-नागदा सडक़
खाचरौद,
वर्षाकाल में खाचरौद-नागदा (14 किमी) मार्ग शासन की अनदेखी से गड्ढों में परिवर्तित हो गया है, जिससे यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही है। नागदा-खाचरौद रोड रतलाम के लिए सबसे सुगम मार्ग है लेकिन कई महीनों से मात्र 14 किमी लम्बा यह मार्ग असंख्य गड्ढों में परिवर्तित हो गया है परंतु संबंधित विभाग के जवाबदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने से क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है। जनता ने विधायक दिलीपसिंह गुर्जर से अनुरोध किया है कि इसे सीमेंट कांक्रीट मार्ग स्वीक्त कराएं।
