ईंट भट्ठे पर बंधक बनाने का मामला लेनदेन का निकला

रुड़की

ईंट भट्ठे पर बंधक बना कर काम कराने का मामला जांच में लेनदेन का मामला पाया गया है। पुलिस ने छह परिवार के लोगों को भट्ठे से घर भिजवा दिया है। मुजफ्फनगर क्षेत्र निवासी कामिल ने एससीएसटी आयोग दिल्ली को शिकायती पत्र देकर बताया था कि लंढौरा मंगलौर मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर छह परिवारों को बंधक बना कर काम कराया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित लोगों से बात की। इस दौरान पीड़ित लोगों ने बताया कि ठेकेदार भट्ठा मालिक से पैसे लेकर फरार हो गया है।
पीड़ित लोगों का कहना था कि वह अपने घर जाना चाहते हैं। इस पर पुलिस 16 से अधिक महिला और पुरुषों को भट्ठे से घर भिजवा दिया। उधर, भट्ठा मालिक का कहना है कि मुजफ्फनगर और देवबंद निवासी चार लोगों को लेबर लाने के लिए 3.80 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि चारों लोग रकम लेकर फरार हो गए हैं। चौकी प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि आयोग के निर्देश अनुसार छह परिवारों के लोगों को भट्ठे से घर भिजवा दिया है। अगर पैसे लेनदेन की कोई शिकायत मिलती है तो छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *