सहस्रधारा रोड स्थित रियल एस्टेट के दफ्तर से 21.28 लाख रुपये बरामद

देहरादून। जीएसटी विजिलेंस की टीम ने सहस्रधारा रोड स्थित रियल एस्टेट के दफ्तर से 21.28 लाख रुपये बरामद किए है। टीम की ओर से इनकम टैक्स ऑफिस को जानकारी दे दी गई है। आगे की जांच आयकर विभाग करेगा। सोमवार को जीएसटी विजिलेंस टीम को सूचना मिली की सहस्त्रधारा रोड पर रियल एस्टेट के दफ्तर में लाखों रुपये है, जिससे चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है। सूचना मिलते ही डिप्टी डायरेक्टर पंकज मिश्रा ने नेतृत्व की टीम पहुंच गई। सहस्त्राधारा रोड के रियलटी स्टूडियो में दबिश दी। जहां मौके से 21.28 लाख रुपये मिले। मौके पर रुपयों को लेकर जानकारी ली गई। सबूत न दिखाने पर टीम ने रुपयों को जब्त कर दिया। रियलटी स्टूडियो में रियल एस्टेट का बिजनेस संचालित होता है। जीएसटी के एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर सुनील शाह ने बताया कि रुपयों को जब्त कर दिया गया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *