भाजपा सरकार ने ही बस्तियों के हितों की रक्षा की : जोशी
देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने ब्रह्मावाला खाला में चुनाव अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा का थीम सांग और ‘उत्तराखण्ड की पुकार, मोदी-धामी सरकार स्लोगन का बैनर भी लांच किया गया।
प्रत्याशी गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही बस्तियों के हितों की रक्षा की। जब भू-माफियाओं के दबाव में बस्तियों को उजाड़े की पूरी तैयारी कर ली गई थी, उस समय हमारी सरकार ने अध्यादेश लाकर बस्तियों और उनमें रहने वाले लाखों नागरिकों के आशियानों को उजाड़ने से बचाया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने इस अध्यादेश को आगामी तीन साल के लिए और भी बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही अब तक बस्तियों में रहने वाले लाखों परिवारों के हितों की रक्षा की है। इस मौके पर श्रीदेव सुमन मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल, आशीष थापा, अरविंद डोभाल, पार्षद चुन्नी लाल, बूथ अध्यक्ष भूपेन्द्र सोलंकी, दिनेश बिष्ट, संजय शर्मा, कुलदीप शर्मा, चमल लाल, वंदना, श्यामा, मंजू, सुरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, आशा थपलियाल, राजेश, जॉनी, फिरोज मौजूद रहे।
