हाई कोर्ट के शासकीय अधिवक्ताओं का कार्यकाल आगामी आदेश तक बढ़ाया

 

इंदौर,

राज्य शासन ने हाई कोर्ट इंदौर, जबलपुर व ग्वालियर बेंच के अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता व शासकीय अधिवक्ताओं का कार्यकाल आगामी आदेश तक बढ़ा दिया है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने गत दिवस इस संदर्भ में आदेश जारी किए। तीनों बेंच में शासन की ओर से पैवरी करने वाले सरकारी वकीलों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त होने वाला था। इनकी नियुक्ति 17 जनवरी 2021 को एक वर्ष के लिए की गई थी और कार्यकाल 15 जनवरी 2022 को समाप्त होने वाला था तब शासन ने कार्यकाल बढ़ाकर 31 जनवरी 2022 कर दिया था। गौरतलब है कि हाई कोर्ट इंदौर में दो एडिशनल एडवोकेट जनरल पुष्यमित्र भार्गव व विवेक दलाल, उप महाधिवक्ता व शासकीय वकील सहित 30 से अधिक सरकारी वकील हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *