कुंदरकी के काजीपुरा में चुनावी रंजिश में प्रधान के घर हमला, पथराव

मुरादाबाद

कुंदरकी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में बुधवार रात नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के घर पर चुनावी रंजिश को लेकर पचास से साठ लोगों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडो से लैस से हमलावरों ने तोड़फोड़ करते हुए प्रधान के घर पर पथराव किया। इससे प्रधान समर्थक करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके हालात काबू में किए। पुलिस ने मौके से एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार हमलावरों को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। घटना से काजीपुरा गांव में काफी देर तक अफरातफरी के हालात बने रहे।
कुंदरकी के काजीपुरा से जोया आसिफ प्रधान निर्वाचित हुई हैं। बुधवार रात वह समर्थकों के साथ घर पर बैठी हुई थीं। बताते हैं कि इसी बीच चुनाव में होरे हुए प्रत्याशी के समर्थक प्रधान के घर के बाहर जुटने शुरू हो गए। उन्होंने प्रधान पर वोट खरीदने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रधान जोया आसिफ के मुताबिक बाहर मौजूद लोगों को गाली देने से रोका तो सभी ने घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही पथराव किया। इससे कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पाकर कुंदरकी थाना प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने हल्का बल प्रयोग करे हालात काबू में किए। पुलिस ने मौके से नईम नामक हमलावर को दबोच लिया। गुरुवार को उसका चालान कर दिया। इसकी पुष्टि एसओ कुंदरकी ने भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *