काशीपुर में महिला पतंजलि ने किया सूर्य नमस्कार

 

काशीपुर। महिला पतंजलि योग समिति काशीपुर ने गणतंत्र दिवस के अमृत महोत्सव पर चामुंडा मंदिर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया। 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों ने सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमला रिखाड़ी ने किया। कमला रिखाड़ी ने कहा कि सूर्य नमस्कार शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सम्पूर्ण व्यायाम है। यह हमारे ऋषियों की परम्परा है, जो सम्पूर्ण विश्व को उत्तम जीवन शैली प्रदान करती है। इस दौरान जिला प्रभारी ऊषा शर्मा के सहयोग से सभी बहनों ने सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में आशा मौर्य, पुष्पा रौतेला, सती रावत, सीमा काम्बोज, ऊषा पोखरियाल, सुमित्रा देवी, गीता जोशी, जानकी पंत, राधा नौडियाल, गुंजन चौहान, गीता कश्यप, कुसुम शर्मा, कल्पना, पूनम चौधरी, आरती यादव आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *