राजनैतिक पार्टी का झण्डा जलाने पर आरओ ने भेजा नोटिस

रुद्रपुर। ग्राम गोठा के सतेंद्र को एक राजनीतिक दल का झंडा जलाने पर निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। आरओ तुषार सैनी ने सतेंद्र को दिए नोटिस में कहा है कि सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो, फोटो से संज्ञान में आया है कि किसी पार्टी विशेष का झंडा जलाया गया है। जो आचार संहिता का उल्लंघन है। आरओ ने दो दिन के भीतर नोटिस का जबाब देने को कहा है। बताया कि यदि संतोषजनक जबाब नहीं दिया तो वैधानिक कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *