स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित
रुद्रपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 98 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह, 97 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सिंह शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। वक्ताओं ने सेनानियों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने पिछले एक वर्ष में दिवंगत हो गये सेनानियों को भी नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जीसी परगाई, जिलाध्यक्ष वशिष्ट कुमार, सचिव दीपचंद्र भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, विनोद भट्ट, कमलेश तिवारी, आनंद रतूड़ी, स्वर्ण सिंह, अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह, राजकुमार मौजूद रहे।
