खटीमा में 37 लोग मिले पॉजिटिव
रुद्रपुर। खटीमा में कोरोना संक्रमण के 37 मामले सामने आए। वहीं तीन लोग स्वस्थ होकर घर को लौटे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पॉजिटिव को होमा आइसोलेट कर दिया। नागरिक चिकित्सालय के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को भेजें 198 सैंपल में 37 लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा नागरिक चिकित्सालय से स्वस्थ होकर तीन लोग घर को लौटे हैं।
