चुनाव नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाता है बाल्मिीकि समाज: पूनम बाल्मिीकि  

हरिद्वार।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम बाल्मीकि, राजकुमार खोबे, शिवकुमार तेश्वर, रतिराम वैद्य, सुशील बाल्मीकि, आनंद सिंह आदि ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में बाल्मिीकि समाज को दो टिकट देने की मांग की है। इस दौरान पूनम बाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश में आरक्षित 12 सीटों में से 2 सीटें बाल्मीकि समाज को दी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन हो चुका है। लेकिन झबरेड़ा सुरक्षित सीट पर अभी पार्टी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गयी है। इसलिए झबरेड़ा सुरक्षित विधानसभा से बाल्मिीकि समाज के कार्यकर्ता को भाजपा प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। पूनम बाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश में सभी शहरी सीटों पर 10 से 12 हजार बाल्मीकि समाज के वोटर है। जोकि चुनाव नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते है। इसलिए पार्टी को इसे गंभीरता से लेते हुए बाल्मिीकि समाज को टिकट देना चाहिए। राजकुमार खोबे ने कहा बाल्मिीकि समाज उत्तराखंड में ही नहीं पूरे भारत में भाजपा के साथ खड़ा है। भाजपा को चाहिए कि झबरेड़ा सीट पर वाल्मीकि समाज को प्रतिनिधित्व दे। अन्यथा समाज में रोष पनपने का सामना पार्टी को करना पड सकता है। इस अवसर पर शिवम, राखी, भगवती देवी, महेश चंद्र, काका, जसविंदर, बृजपाल, रानी, बबीता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *