छवि धूमिल करने के लिए लगाए जा रहे आरोप:  स्वामी वेदान्त प्रकाश

हरिद्वार।  ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश के शिष्य स्वामी वेदान्त प्रकाश ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि जमीन बेचने के अनर्गल आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वामी वेदांत प्रकाश ने कहा कि उनके गुरु स्वामी सहज प्रकाश पावन धाम के अध्यक्ष थे। संस्था का मुख्यालय पंजाब के मोगा में है। स्वामी सहज प्रकाश केे निधन के बाद अखाड़े व संत समाज ने पट्टाभिषेक कर उन्हें ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश का उत्तराधिकारी घोषित किया था। ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश की संपत्ति को हड़पने के इरादे से एक फर्जी वसीयत के आधार पर उन पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में पुुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। स्वामी वेदान्त प्रकाश ने कहा कि वे किसी भी दबाव में झुकेंगें नही और फर्जी आरोप लगाने वालों को बेनकाब करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *