बिजली चोरी के आरोप में एक के खिलाफ केस दर्ज

रुद्रपुर

विद्युत विभाग ने वार्ड 7 बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक परिसर में बिजली चोरी पकड़ी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी परिसर स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीते शुक्रवार विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी दिनेश चंद गुरुरानी की अगुवाई में विद्युत विभाग की टीम ने स्वास्तिक कालोनी वार्ड 7 में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। इस दौरान टीम प्रताप सिह पुत्र हिम्मत सिंह के परिसर में पहुंचे। आरोप है कि यहां उपयोगकर्ता के परिसर में विद्युत खंबे से डायरेक्ट डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। टीम ने केबिल उतरवाकर अपने कब्जे में ले ली। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ओम कुमार ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *